मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना क्या है?
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना दिल्ली में महिला सम्मान के रूप में योजना की शुरुआत की गई है।इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की शुरुआत भी कर दिया गया है|इसमें आपको हम बता दे की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं को हजार रुपए से बढ़ाकर 2100 रूपये प्रतिमाह देने की घोषणा की है।तो आइए हम इसी के साथ इस स्कीम से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानकारी जान लेते हैं।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हर महीने महिलाओं को 2100 रुपए देने की घोषणा वह महंगाई को ध्यान में रखते हुए किए हैं इस महंगाई में ₹1000 की राशि बहुत ही काम है तो चलिए अब हम जान लेते हैं कि इस राशि का लाभ किन-किन महिलाओं को मिलेगा और इस योजना में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस क्या होने वाला है।
महिला सम्मान योजना में शामिल होने के लिए योग्यता क्या है?
महिला सम्मान योजना में शामिल होने के लिए निम्न योग्यताओं का पालन करना पड़ेगा जो नीचे दिए गए हैं-
- महिला की अधिकतम उम्र 18 साल होनी चाहिए।
- यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- आपके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड का होना जरूरी है।
- आपकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- ऐसी महिलाएं जो किसी भी सरकारी योजना के तहत पेंशन नहीं पा रही हो।
- वह महिला जो टैक्सपेयर्स नहीं है।
अभी जो पीला कार्ड मिल रहा है क्या वह असली रजिस्ट्रेशन है, इसी से मिल जाएगा पैसा?
आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले महिलाओं को पीले कार्ड का वितरण शुरू कर दिया है जिसे रजिस्ट्रेशन का नाम दिया गया है अब ऐसे में महिलाओं के द्वारा या महिलाओं के मन में सवाल यह उठता है कि क्या हमें जो पीला कार्ड मिल गया है उसे अब आगे कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्या इसी से पैसा मिल जाएगा? तो इसका जवाब है नहीं। कोई बात को समझने के लिए पहले आपको यह बात जरूर ध्यान में रखनी होगी की पार्टी और सरकार में क्या अंतर है अभी जो पीले कार्ड का बनता जा रहा है वह आम आदमी पार्टी कर रहि है दिल्ली सरकार नहीं।
रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस क्या है?
अगर आप ऊपर में दिए गए सभी पात्रता को पूरा करती हैं तो आप महिला सम्मान योजना में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं इसके लिए आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकती हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुका है। इसके तहत महिलाओं को एक पीला कार्ड भी दिया जा रहा है जिन्हें संभाल कर रखना होगा और चुनाव खत्म होने के बाद इन्हीं कार्ड के जरिए उनके खाते में 2100 रुपये आने शुरू हो जाएंगे।
इस योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है?
- पहचान प्रमाण पत्र वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड
- आवास प्रमाण पत्र
- शपथपत्र
- आय प्रमाण पत्र
निष्कर्ष
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा दिल्ली सरकार ने 2024-25 के बजट में की थी। हालांकि इसे लागू करने की घोषणा 12 दिसंबर को ही की गई है। यदि दिल्ली के चुनाव में आम आदमी पार्टी चुनाव जीत जाती है तो चुनाव के बाद महिलाओं को 1000 रुपए नहीं बल्कि 2100 रुपए दिए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें-समूह सखी क्या है?